
गुरु पूर्णिमा को लेकर बाबा कोटवा धाम में देखी गई भारी भक्तों की भीड़
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के तहसील सिरौली गौसपुर क्षेत्र के अंतर्गत कोतवाली बदोसराय के समीप कोटवा धाम में आज गुरु पूर्णिमा को लेकर संत जगजीवन साहब दास बाबा की तपोस्थली पर उनके अनुयायियों की भारी भीड़ देखने को मिली सभी भक्त प्रसाद को हाथ में लेकर तथा लाइन में लगकर बाबा के दरबार में जाकर उनकी चौखट पर माथा टेक कर बड़े बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया पुलिस प्रशासन की भारी व्यवस्था होने से किसी भी श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होती है मेला परिसर में भारी संख्या में दुकानें लगी है मिठाई की दुकानें तथा कॉस्मेटिक की दुकानें तथा बच्चों की खिलौने की दुकानें लोहे एवं लकड़ी के सामान की दुकानें लगी है
फिलहाल इंडिया एक्शन न्यूज़ से संवाददाता पुष्पा पत्रकार की खास खबर



