Welcome to India Action News   Click to listen highlighted text! Welcome to India Action News
BarabankiE-Paperhttps://indiaactionnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़दुनियादेशयूपीराज्यरामनगर

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी को दिए 542 करोड़ सौगात लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर का एलान कर विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा*

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी को दिए 542 करोड़ सौगात लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर का एलान कर विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा*

मंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी को दिए 542 करोड़ सौगात लोधेश्वर महादेव कॉरिडोर का एलान कर विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा*

 

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के तहसील रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत महादेव लोधेश्वर धाम पहुचे उत्तर प्रदेश केमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाराबंकी दौरे के दौरान जिले को 542 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोधेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोधेश्वर महादेव मंदिर, पारिजात वृक्ष और हॉकी के महान खिलाड़ी केडी सिंह बाबू बाराबंकी की ऐतिहासिक पहचान हैं, लेकिन लंबे समय तक इन धरोहरों की उपेक्षा हुई। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर बनने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों में धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास की उपेक्षा की गई तथा केवल कब्रिस्तानों की बाउंड्री वॉल के लिए धन जारी किया जाता था।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान अब बदल चुकी है। उन्होंने कहा, “पहले प्रदेश में अवैध कट्टे और बम बनाए जाते थे, आज लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण हो रहा है।”

उन्होंने पूर्व ओलंपियन केडी सिंह बाबू का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने उनकी विरासत को संरक्षित करने का कार्य किया है। साथ ही पारिजात वृक्ष के संरक्षण को भी सरकार की प्राथमिकता बताया।

कानून-व्यवस्था और रक्षा उत्पादन का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उनके अनुसार, पहले व्यापारियों से रंगदारी वसूली जाती थी और महिलाओं की सुरक्षा चुनौती थी, जबकि अब प्रदेश की कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सनातन संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और धार्मिक स्थलों के संरक्षण को सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए कहा कि सभी पर्व-त्योहार अब सम्मान और सुरक्षा के साथ आयोजित कराए जा रहे

 

*फिलहाल इंडिया एक्शन न्यूज से देखिए बाराबंकी जिला विशेष संवाददाता दुर्वेश कुमार की खास रिपोर्ट*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!