
डेस्क उत्तर प्रदेश लोकेशन बाराबंकी
आप देख रहे हैं इंडिया एक्शन न्यूज़ देवा ब्लॉक संवाददाता मोहम्मद शब्बीर की रिपोर्ट
शहादत की याद में ग्राम पंचायत मित्ताई में चेहल्लुम का पर्व सादगी एवं अकीदत के साथ मनाया गया
पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के नवासे हजरतइमाम हुसैन रजी अल्लाह तला अन्हू एवं उनके 72 साथियों की शहादत की याद में ग्राम मित्ताई में चेहल्लुम पर्व सादगी एवं अकीदत के साथ मनाया गया
देर शाम कर्बला में नम आंखों के साथ ताजियों को दफन किया गया जुल्म एवं ज्यादती के खिलाफ कर्बला के मैदान में अपने 72 साथियों के साथ मोहर्रम के महीने में शहीद होने वाले हजरत इमाम हुसैन रजि अल्लाह तला अन्हू शहीद होकर भी अपने नाना हजरत मोहम्मद साहब के दीन को बचा लिया शहादत के बाद रविवार को ग्राम मित्ताई मैं चेहल्लुम का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया बड़ी चौक एवं पिंडालों में शनिवार की रात्रि ताजिये रखे गए जिनकी जियारत के लिए लोग रात्रि भर जागते रहे तथा दूर दराज से आयी तमाम नोहा कमेटियों द्वारा नौहाख्वानी करते रहे रविवार को बड़ी चौक से निकाला गया ताजियों का जुलूस बड़ी कर्बला पहुंचे जहां हुसैन के अकीदत मंदो ने गमगीन माहौल में ताजियों को दफन किया
मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा
प्रभारी चौकी मित्ताई
जगन्नाथ मणि त्रिपाठी
हेड कांस्टेबल
राम रतन यादव
कांस्टेबल
सुशील कुमार
कांस्टेबल
शुभम कुमार
कांस्टेबल
रामपाल
कांस्टेबल
मोहित सेन
कांस्टेबल
मोहित कुमार
आदि पुलिस बल मौजूद रहा




