E-Paperhttps://indiaactionnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़दुनियादुर्घटनादेशबाराबंकीयूपीलोकल न्यूज़

*दोस्ती की मिसाल बना यशस्वी, अंतिम विदाई पर फूट-फूटकर रोए दोस्त*

*दोस्ती की मिसाल बना यशस्वी, अंतिम विदाई पर फूट-फूटकर रोए दोस्त*

*दोस्ती की मिसाल बना यशस्वी, अंतिम विदाई पर फूट-फूटकर रोए दोस्त*

 

*अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे छात्रों की बाइक को स्विफ्ट कार ने मारी टक्कर, 19 वर्षीय यशस्वी की मौत से कॉलेज और हॉस्टल में पसरा मातम*

सफदरगंज/बाराबंकी।

अयोध्या में भगवान के दर्शन कर लौट रहे दो छात्रों की खुशियां लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। सफदरगंज थाना क्षेत्र के प्रतापगंज के पास पीछे से आई तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक सवार दोनों छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 19 वर्षीय यशस्वी उपाध्याय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार मित्र संयम पाल बाल-बाल बच गया। अपने जिगरी दोस्त को हमेशा के लिए खोने का गम उसके साथियों के चेहरों पर साफ दिखाई दिया। अंतिम विदाई के दौरान दोस्त फूट-फूटकर रो पड़े और एक-दूसरे के गले लगकर सांत्वना देते रहे।

अयोध्या दर्शन के बाद लौट रहे थे लखनऊ

जानकारी के मुताबिक, अंबेडकर नगर जिले के बेवाना थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी अखिलेश उपाध्याय का बेटा यशस्वी उपाध्याय लखनऊ के गोयल कॉलेज में बीसीए के तीसरे सेमेस्टर का छात्र था। वह कॉलेज परिसर स्थित हॉस्टल में रहता था। यशस्वी अपने मित्र संयम पाल, निवासी भायंदर, जिला ठाणे, महाराष्ट्र के साथ बाइक से अयोध्या दर्शन करने गया था। संयम पाल भी इसी संस्थान से बी-फार्मा के सातवें सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा है। दोनों दोस्त हॉस्टल में रूममेट थे।

पीछे से आई कार ने उजाड़ दी जिंदगी

दर्शन के बाद दोनों छात्र बाइक से लखनऊ स्थित हॉस्टल लौट रहे थे। इसी दौरान प्रतापगंज के पास पीछे से आई स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि यशस्वी की जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस बेटे के भविष्य को लेकर परिजनों ने सपने संजोए थे, उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया।

दोस्त को खोकर टूट गए साथी

यशस्वी की मौत से कॉलेज और हॉस्टल में शोक की लहर दौड़ गई। दोस्तों के लिए यह यकीन करना मुश्किल था कि हर पल साथ रहने वाला उनका साथी अब उनके बीच नहीं रहा। अंतिम विदाई के दौरान दोस्त एक-दूसरे से गले लगकर रोते रहे। उनकी आंखों से बहते आंसू दोस्ती की गहराई और बिछड़ने के दर्द को बयां कर रहे थे।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

*फिलहाल इंडिया एक्शन न्यूज से संवाददाता हरिगोविंद की खास रिपोर्ट*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!