E-Paperhttps://indiaactionnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़दुनियादुर्घटनादेशबाराबंकीयूपीराज्यलोकल न्यूज़

*जहांगीराबाद में जाम के दौरान खूनी विवाद, बाइक सवार की गर्दन पर छुरी से हमला*

*जहांगीराबाद में जाम के दौरान खूनी विवाद, बाइक सवार की गर्दन पर छुरी से हमला*

*जहांगीराबाद में जाम के दौरान खूनी विवाद, बाइक सवार की गर्दन पर छुरी से हमला*

 

जहांगीराबाद/बाराबंकी।

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के जहांगीराबाद बाजार में लगे जाम के दौरान ट्रैक्टर और बाइक चालक के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने सब्जी काटने वाली छुरी से बाइक सवार की गर्दन पर वार कर दिया। हमले में बाइक चालक घायल हो गया और उसकी गर्दन से खून बहने लगा। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

 

घायल की पहचान मसौली थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी फूलचंद रावत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक सीतापुर का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पीआरवी 5492 मौके पर पहुंची। टीम में कांस्टेबल अरुण चौधरी और होमगार्ड चालक संजय यादव शामिल रहे।

 

पुलिस दोनों चालकों को आवश्यक कार्रवाई के लिए जहांगीराबाद थाने ले गई। थानाध्यक्ष रामप्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

*फिलहाल इंडिया एक्शन न्यूज से संवाददाता हरिगोविंद की खास रिपोर्ट*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!