E-Paperhttps://indiaactionnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मबाराबंकीयूपीराज्य

*देवा मेले को लेकर रूट डायवर्जन लागू, 27 अक्टूबर से बदलेगा यातायात*

*देवा मेले को लेकर रूट डायवर्जन लागू, 27 अक्टूबर से बदलेगा यातायात*

*देवा मेले को लेकर रूट डायवर्जन लागू, 27 अक्टूबर से बदलेगा यातायात*

 

*बाराबंकी के देवा मेले में पांच नवंबर तक रहेगा डायवर्जन, भारी वाहनों के लिए अलग रूट निर्धारित*

 

 

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के देवा से है जहा पर हाजी वारिस अली शाह की सरजमीं देवा में लगने वाले ऐतिहासिक देवा मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं और जायरीनों की भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने रूट डायवर्जन लागू करने का आदेश जारी किया है। यह व्यवस्था 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से पांच नवंबर तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और निर्धारित मार्गों से ही आवागमन करना होगा।

 

इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन

 

1. लखनऊ जाने वाले वाहन: वीआईपी रोड से मजार शरीफ और पंडाल की ओर जाने वाले वाहन पशु चिकित्सालय से कुसुम्भा रोड नहर पुलिया पार करने के बाद मामा नहर पुलिया और माती रोड से वापस जाएंगे।

 

2. बाराबंकी जाने वाले वाहन: निर्धारित पुलिया पार कर मलूकपुर मार्ग से आवागमन करेंगे।

 

3. बाराबंकी से फतेहपुर जाने वाले भारी वाहन: जहांगीराबाद चौराहे से दाहिने मुड़कर सूतमिल के सामने से जहांगीराबाद, टेरा सद्दीपुर और एसिहाली चौराहे के रास्ते जाएंगे। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

 

4. कुर्सी से बाराबंकी: हल्के वाहन खेवली-ग्वारी मार्ग से, जबकि भारी वाहन किसान पथ से गुजरेंगे।

 

5. फतेहपुर से लखनऊ: वाहन कुर्सी मार्ग अथवा रामनगर-बाराबंकी मार्ग का इस्तेमाल करेंगे।

 

6. लखनऊ से फतेहपुर: वाहन कुर्सी मार्ग या बाराबंकी-रामनगर मार्ग से आवागमन करेंगे।

 

7. मेला क्षेत्र में प्रवेश: वाहन निर्धारित मार्गों से केवल तय पार्किंग स्थलों तक ही जा सकेंगे।

 

8. एंबुलेंस और दुग्ध वाहनों के लिए व्यवस्था: दुग्ध वाहन और एंबुलेंस कुर्सी रोड तिराहा होकर लखनऊ की ओर जाएंगे। बाराबंकी जाने के लिए कुर्सी रोड नहर पुलिया से बाएं मुड़कर नहर की पटरी के रास्ते मामापुर नहर पुलिया पहुंचेंगे। वापसी में नहर की बाईं पटरी से फतेहपुर की ओर जा सकेंगे।

 

यातायात नियमों का पालन करने की अपील

 

पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि देवा मेले के दौरान निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें और प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें। यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। वाहन चालक यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित मार्गों की जानकारी जरूर कर लें, ताकि अनावश्यक जाम और परेशानी से बचा जा सके।

*फिलहाल इंडिया एक्शन न्यूज से संवाददाता हरिगोविंद की खास रिपोर्ट*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!