
*बांसा में गणेश प्रतिमा के समक्ष जागरण, भव्य झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन*
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी थाना मसौली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बांसा में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष शनिवार रात भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यू म्यूजिकल ग्रुप एवं कथा वाचक रामहेत ‘रसिया’ के साथ कलाकारों ने भक्ति गीतों और मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में सोनू झमाझम द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीत “चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है, ऊंचे पर्वत पर रानी मां ने दरबार लगाया है” पर आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी के दौरान कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।
कार्यक्रम में कलाकार सोनू झमाझम, शहंशाह, संध्या, नैना, जूली, कुलदीप एवं अंतिम ने विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम से जुड़े कलाकारों ने बताया कि सोनू झमाझम का संबंध श्री राम वन कुटी, बंकी, मोहम्मदपुर, बाराबंकी से है।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पवन यादव, उपाध्यक्ष शेष कुमार रावत, कोषाध्यक्ष रामानंद यादव सहित ब्रजराज सिंह, राकेश कुमार, मन्नू सिंह राजपूत, पवन विश्वकर्मा, गोलू गुप्ता, जगत नारायण, देवनरामन ठुकरा, आनंद मौर्य, हरिओम गुप्ता, संतराम यादव, धर्मेंद्र कश्यप एवं नीरज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
जागरण के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के जयकारे लगाए।
*फिलहाल इंडिया एक्शन न्यूज से संवाददाता हरिगोविंद की रिपोर्ट*



