E-Paperhttps://indiaactionnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़दुनियादेशबाराबंकीयूपीराज्यलोकल न्यूज़

*खाद की किल्लत पर कृषि भवन में धरना, किसानों की समस्या के समाधान का आश्वासन*

*खाद की किल्लत पर कृषि भवन में धरना, किसानों की समस्या के समाधान का आश्वासन*

*खाद की किल्लत पर कृषि भवन में धरना, किसानों की समस्या के समाधान का आश्वासन*

 

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में किसानों को खाद, बीज की उपलब्धता और धान खरीद में आ रही समस्याओं को लेकर मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को कृषि भवन बाराबंकी में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से एमपीके और डीएपी खाद की समस्या को उठाते हुए किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने तथा कथित कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की गई।

 

धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि खाद की कमी और उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर खाद नहीं मिलने से फसलों की बुवाई प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में प्रशासन को किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना चाहिए। इसके साथ ही धान खरीद व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग भी उठाई गई।

 

मौके पर मौजूद कृषि उपनिदेशक उमेश साहू ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि किसानों की ओर से उठाई गई समस्याओं का जल्द निराकरण कराया जाएगा।

 

धरना-प्रदर्शन में भारतीय समाज सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भास्कर यादव, युवा एकता मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिवाकांत रावत, युवा एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष उमेश यादव, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष शिवदेवी वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, अवनीश वर्मा और सूरज लोधी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा।

 

प्रदर्शनकारियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन के आश्वासन के बाद किसानों को खाद की उपलब्धता और धान खरीद से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी।

 

*फिलहाल इंडिया एक्शन न्यूज से संवाददाता हरिगोविंद की खास रिपोर्ट*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!