E-Paperhttps://indiaactionnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़दुनियादेशबाराबंकीमवई अयोध्यायूपीलोकल न्यूज़

*चक्रवाती तूफान एवं खराब मौसम के दृष्टिगत जनपदवासियों से सतर्क रहने की अपील*

*चक्रवाती तूफान एवं खराब मौसम के दृष्टिगत जनपदवासियों से सतर्क रहने की अपील*

*चक्रवाती तूफान एवं खराब मौसम के दृष्टिगत जनपदवासियों से सतर्क रहने की अपील*

 

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद अयोध्या मे 28 अक्टूबर 2026 (सू0वि0)। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए दिनांक 28 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश में बेमौसम वर्षा, तेज हवाओं एवं गरज-चमक की संभावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अयोध्या द्वारा जनपदवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

 

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि संभावित प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाएं। विशेष रूप से किसान, पशुपालक एवं कच्चे मकानों में निवास करने वाले परिवार अतिरिक्त सतर्कता बरतें।

 

*1. जनहानि से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां*

* आकाशीय बिजली चमकने एवं गरज-चमक के दौरान खुले मैदानों, खेतों, तालाबों तथा जलस्रोतों से दूर रहें।

* तेज हवाओं एवं वर्षा के दौरान सुरक्षित पक्के भवनों में शरण लें।

* पेड़ों, बिजली के खंभों एवं कमजोर संरचनाओं के नीचे खड़े न हों।

* मौसम खराब होने पर अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

* जर्जर भवनों एवं कच्ची दीवारों से दूरी बनाए रखें।

 

*2. पशुहानि से बचाव हेतु सावधानियां*

* पशुओं को खुले मैदानों में न रखें। उन्हें सुरक्षित एवं मजबूत पशुशालाओं में रखें।

* पशुशालाओं में पशुओं के लिए पर्याप्त चारे एवं पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

* आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं के दौरान पशुओं को पेड़ों, बिजली के खंभों तथा तारों के पास न बांधें।

* पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाते समय स्वयं की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

 

*3. फसल क्षति से बचाव हेतु सावधानियां*

* खेतों में पककर तैयार फसलों की स्थिति के अनुसार कटाई एवं सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था करें।

* कटी हुई फसल, अनाज, बीज एवं कृषि उपज को तिरपाल से ढककर सुरक्षित स्थान पर रखें।

* मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करें तथा तेज हवाओं एवं वर्षा के दौरान खेतों में जाने से बचें।

 

*4. मकान क्षति से बचाव हेतु सावधानियां*

* कच्चे, जर्जर एवं कमजोर मकानों में रहने वाले परिवार मौसम खराब होने पर सुरक्षित पक्के भवनों अथवा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए सुरक्षित आश्रय स्थलों पर चले जाएं।

* घर की छत पर रखी ढीली वस्तुओं, टीनशेड एवं अन्य हल्की सामग्री को सुरक्षित कर लें।

* तेज हवाओं के दौरान कमजोर दीवारों, पुराने पेड़ों एवं बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें।

* मकान में दरार, छत गिरने अथवा अन्य खतरे के संकेत दिखाई देने पर तत्काल सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

 

*जनपदवासियों से विशेष अपील*

जिलाधिकारी द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि मौसम संबंधी चेतावनियों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं तथा तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचित करें। जनहानि, पशुहानि, फसल क्षति एवं मकान क्षति की स्थिति में संबंधित राजस्व कर्मियों तथा जनपद के आपदा कंट्रोल रूम के नंबर 05278-222798 (टोल फ्री नंबर 1077) पर सूचना दें, ताकि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं क्षति का आकलन किया जा सके। साथ ही, मौसम संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम (डंनेंउ) ऐप, कृषि संबंधी परामर्श के लिए मेघदूत (डमहीकववज) ऐप तथा वज्रपात संबंधी चेतावनियों के लिए दामिनी (क्ंउपदप) ऐप का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

 

*सभी जनपदवासियों से अपील की है कि स्वयं सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करें।*

फिलहाल इंडिया एक्शन न्यूज़ से जनपद अयोध्या से ब्यूरो चीफ राकेश कसौधन की खास रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!