
*20 जुलाई सोमवार को कॉरिडोर का शिलान्यास करने लोधेश्वर धाम आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ*
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के तहसील रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत महादेवा के लोधेश्वर धाम में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 जुलाई को महादेव धाम पहुंचकर बहुप्रतीक्षित महादेव कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है जिला अधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था यातायात प्रबंधन पार्किंग बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय बाद ढंग से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया मंदिर परिषद और आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई सौंदरीकरण प्रकाश व्यवस्था पर जल शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा संगठन भी सक्रिय और स्थानीय स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है
महादेव कॉरिडोर के निर्माण से लोधेश्वर धाम धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान मिलने की उम्मीद एवं साथ ही क्षेत्र में पर्यटन व्यापार एवं रोजगार के नए अवसर भी विकसित होने की संभावना जताई जा रही है
*फिलहाल इंडिया एक्शन न्यूज़ देखिए बाराबंकी से जिला विशेष संवाददाता दुर्वेश कुमार की खास रिपोर्ट*



