E-Paperhttps://indiaactionnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़दुनियादेशबाराबंकीयूपी

*बांसा में धूमधाम से निकली गणपति बप्पा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा*

*बांसा में धूमधाम से निकली गणपति बप्पा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा*

*बांसा में धूमधाम से निकली गणपति बप्पा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा*

मसौली /बाराबंकी

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांसा स्थित पंचवटी आश्रम काली माता मंदिर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा की सोमवार को श्रद्धालुओं ने धूमधाम के साथ भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार गणपति बप्पा की प्रतिमा के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति गीतों और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाते हुए नवदुर्गा घाट तेरासनी के लिए रवाना हुए।

 

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। नवदुर्गा घाट तेरासनी पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसके पश्चात भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

 

शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा। आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस एवं श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।

 

इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष पवन यादव, उपाध्यक्ष शेष कुमार रावत, कोषाध्यक्ष रामानंद यादव, ब्रजराज सिंह, राकेश कुमार, अरुण सिंह, मन्नू सिंह राजपूत, पवन विश्वकर्मा, गोलू गुप्ता, जगत नारायण, देवनरामन ठाकुर, आनंद मौर्य, हरिओम गुप्ता, संतराम यादव एवं नीरज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

*फिलहाल इंडिया एक्शन न्यूज से संवाददाता हरिगोविन्द की रिपोर्ट*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!