E-Paperhttps://indiaactionnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifअयोध्याटॉप न्यूज़देशयूपी

*नवागत थानाध्यक्ष ने संभाली खंडासा थाने की कमान*

*नवागत थानाध्यक्ष ने संभाली खंडासा थाने की कमान*

*नवागत थानाध्यक्ष ने संभाली खंडासा थाने की कमान*

*कार्यभार ग्रहण करते ही पुलिस स्टाफ के साथ बैठक, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को बताया प्राथमिकता*
खबर उत्तर प्रदेश जनपद अयोध्या के थाना खंडासा में नवागत थानाध्यक्ष कमलेश कुमार सरोज ने रविवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। चार्ज संभालते ही उन्होंने पुलिस स्टाफ के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अपराध की स्थिति की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष कमलेश सरोज ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण के साथ आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना और बेहतर जनसुनवाई उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
*फिलहाल इंडिया एक्शन न्यूज़ पर देखिए अयोध्या से ब्यूरो चीफ राकेश कसौधन की खास से  रिपोर्ट*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!