
*एक वृक्ष गुरु के नाम” पर कम्पोजिट विद्यालय टीकापुर में वृक्षारोपण*
फतेहपुर, बाराबंकी। “एक वृक्ष गुरु के नाम” अभियान के तहत कम्पोजिट विद्यालय टीकापुर, फतेहपुर रेंज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुर्सी विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी सुश्री अदिति श्रीवास्तव, खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद, क्षेत्रीय वन अधिकारी मो. जहीर मिर्जा, प्रधानाध्यापक अरुण कुमार व ग्राम प्रधान फूलचन्द्र लोधी मौजूद रहे।
वन विभाग से उप क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र कुमार, वन दरोगा रविन्द्र कुमार, बीट प्रभारी विकास सिंह व शैलेन्द्र कुमार सिंह, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को पौधे वितरित किए गए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
*फिलहाल इंडिया एक्शन न्यूज़ से जिला संम्पादक जगजीवन राम की रिपोर्ट*



