
*रामनगर, बाराबंकी : ग्राम मडना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन कन्या भोज का आयोजन*
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के रामनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम मडना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के 6 वें दिन भव्य कन्या भोज का आयोजन किया गया।
इस मौक़े पर पत्रकार अमरेश कुमार शर्मा, एड. संतोष कुमार शर्मा एवं एड. बालकराम जी* के निज निवास पर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम की छोटी-छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर विधि-विधान से पूजन कर भोजन कराया गया कन्याओं ने हर्षोल्लास के साथ प्रसाद ग्रहण कर उपस्थित ग्रामवासियों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद समस्त ग्रामवासियों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान ग्राम में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। आयोजकों ने सभी ग्रामवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

फिलहाल इंडिया एक्शन न्यूज से संवाददाता रामप्रताप मिश्रा की रिपोर्ट




