
डेस्क उत्तर प्रदेश लोकेशन बाराबंकी
आप देख रहे हैं इंडिया एक्शन न्यूज़ देवा ब्लॉक संवाददाता मोहम्मद शब्बीर की रिपोर्ट
*इंदिरा सहायक नहर मित्ताई पुल पर माँ दुर्गा की प्रतिमाओ का किया गया विसर्जन*
20/10/2026
देवा /बाराबंकी
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के थाना देवा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मित्ताई में शारदीय नवरात्र के समापन के बाद मंगलवार को बाराबंकी जनपद के ग्राम पंचायत मित्ताई में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान इंदिरा सहायक नहर मित्ताई पुल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता रानी को विदाई दी।
विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति देखने को मिली। मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन से पहले महिलाओं ने विधि-विधान से आरती उतारी और माता रानी से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा क्षेत्र में सुख-शांति बनाए रखने की कामना की। विदाई के समय कई श्रद्धालु भावुक नजर आए। भक्तों ने अगले वर्ष मां दुर्गा के पुनः आगमन की कामना करते हुए जयकारे लगाए।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, ताकि प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही शारदीय नवरात्र के उत्सव का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने माता रानी से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
मौके पर पुलिस कर्मी मौजूद रहे
चौकी प्रभारी मित्ताई
उपेंद्र सिंह भदोरिया
हेड कांस्टेबल रामरतन यादव
हेड कांस्टेबल राजेश यादव
कांस्टेबल मोहित सेन
मोहित कुमार
कांस्टेबल राम पाल
कांस्टेबल शुभम कुमार
कांस्टेबल बैजनाथ मौर्य
आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे
राजस्व अधिकारी व कर्मचारी व गोता खोर भी मौके पर मौजूद रहे

