
घाघरा सरयू की कटान से सैकड़ो बीघा जमीन नदी मे समा गई
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के तहसील रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत हेतमापुर मे घाघरा नदी की कटान की लगातार की तेज धारा मे किसनो की सैकड़ों बीघा उपजाऊ जमीन समा चुकी है धन परवल और घुइय्या की खड़ी फसलों समेत खेत काटने से किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है वही नदी किनारे बसे गांव के ग्रामीणों में में आबादी की सुरक्षा को लेकर दहशत है ग्रामीणों के अनुसार राजेश का करीब पांच बीघा मोहम्मद शरीफ की आठ बीघा बानो की ढाई बीघा कुज्जन की एक बीघा नरेश की एक बीघा इब्राहिम की चार बीघा अमीन की चार बीघा किस्मत अली की चार बीघा और एक अन्य नरेश की तीन बीघा जमीन नदी में समा चुकी है इसके अलावा कई किसानों की भूमि कटान की जिद में है किसानों का कहना है कि महीनों की मेहनत और पूंजी से तैयार फसल आंखों के सामने नदी में समा रही है कटान बढ़ने से कई स्थानों पर नदी किनारे की जमीन कमजोर हो गई है और मिट्टी के हिस्से लगातार नदी में गिर रहे हैं ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर कटान को रोकने के प्रभावी इंतजाम तथा नदी मे समाई जमीन और फसलों का राजेश्वर टीम से सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भारी नुकसान का दायरा और बढ़ सकता है
*फिलहाल इंडिया एक्शन न्यूज़ से देखिए जनपद बाराबंकी से जिला विशेष संवाददाता दुर्वेश कुमार की रिपोर्ट*




