E-Paperhttps://indiaactionnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़दुनियादेशबाराबंकीयूपी

स्वरंग’ में सिनेमा, संवाद और प्रेरणादायक कहानियों का संगम

स्वरंग’ में सिनेमा, संवाद और प्रेरणादायक कहानियों का संगम

स्वरंग’ में सिनेमा, संवाद और प्रेरणादायक कहानियों का संगम

बाराबंकी, 22 सितंबर 2026।

अवध एवेन्यू मॉल, बाराबंकी में आज ‘स्वरंग’ नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सिनेमा, कला, वास्तविक जीवन की प्रेरणादायक यात्राओं और रचनात्मक संवाद का खूबसूरत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन एन टॉक्स , कलाकार विथ कैमरा यूट्यूब चैनल एवं टी एफ एफ प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

हनुमान अंश फ़िल्म मे नीम करौरी बाबा की मुख्य भूमिका निभाने वाले शोभिनव सत्या ने विडिओ कॉल के माध्यम से दर्शकों से संवाद किया |

कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी, प्रसिद्ध अभिनेता एवं ए-Scientist, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं इंडियन फिल्म्स एकेडमी के को-फाउंडर श्री दिनेश कुमार सहगल ने Guest of Honour के रूप में सहभागिता की।

कार्यक्रम की Celebrity Guest भारत गौरव डॉ. अनीता सहगल वसुंधरा, प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं राष्ट्रीय एंकर रहीं।

इस कार्यक्रम मे बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेता हिमांशु राजन की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही |

इस अवसर पर चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम एवं कलाकारों की भी विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों और अतिथियों के साथ रोचक संवाद हुआ, जिसमें उनके अनुभवों, संघर्षों, सिनेमा की यात्रा और प्रेरणादायक पहलुओं पर चर्चा की गई।

श्री दिनेश कुमार सहगल ने कहा कि ऐसे आयोजन सिनेमा और समाज के बीच संवाद स्थापित करने के साथ-साथ नए कलाकारों एवं युवाओं को प्रेरणा और अवसर प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने ‘स्वरंग’ जैसे आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती निवेदिता शुक्ला तिवारी (Producer) द्वारा तथा श्री रोहित रावत (Director) के सह-संयोजन में किया गया।

कार्यक्रम में कला, सिनेमा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक लोगों की सहभागिता रही।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कलाकार विथ कैमरा यूट्यूब चैनल के प्रखर वर्मा, करिश्मा वर्मा,अहम् श्रीवास्तव, आवेश एवं विकास का विशेष योगदान रहा |

कार्यक्रम को सफल बनाने मे डी0 डी0 सिनेमा, बाराबंकी का विशेष योगदान रहा | इस कार्यक्रम का प्रयोजन देसी तड़का, इंडियन फ़िल्म अकादमी, डी0डी0 सिनेमा, अवध एवेन्यू मॉल, एक कोशिश ऐसी भी संस्था एवं गदगद गारमेंट्स ने किया | इस कार्यक्रम का मंच संचालन शुभ त्रिवेदी ने किया |

फिलहाल इंडिया एक्शन न्यूज से बाराबंकी से ब्यूरो रिपोर्ट

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!