*दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अलर्ट हुआ प्रशासन, डीएम-एसपी ने परखी कल्याणी नदी घाट की व्यवस्था*
*दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अलर्ट हुआ प्रशासन, डीएम-एसपी ने परखी कल्याणी नदी घाट की व्यवस्था*

*दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अलर्ट हुआ प्रशासन, डीएम-एसपी ने परखी कल्याणी नदी घाट की व्यवस्था*
**सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर अधिकारी-कर्मचारी के पास रहेगी सीटी; यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश**
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी थाना मसौली क्षेत्र के अंतर्गत कल्याणी नदी पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मंगलवार को होने वाले प्रतिमा विसर्जन से पहले सोमवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मसौली थाना क्षेत्र के कल्याणी नदी स्थित पड़रिया घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विसर्जन के दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह सतर्क रहें। घाट पर तैनात प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी के पास सीटी होनी चाहिए, जिससे जरूरत पड़ने पर तत्काल लोगों को सतर्क किया जा सके और भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिले। विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और श्रद्धालुओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहने पर जोर दिया गया।
यातायात व्यवस्था पर भी विशेष जोर
विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर कोई भी अनावश्यक वाहन खड़ा नहीं होना चाहिए, जिससे जाम की स्थिति बने या विसर्जन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़े। संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान मजिस्ट्रेट गूंजिता अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत, मसौली थाना प्रभारी छोटेलाल, खंड विकास अधिकारी मसौली तथा उपनिरीक्षक समसाद अली सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
*फिलहाल इंडिया एक्शन न्यूज से संवाददाता हरिगोविन्द की खास रिपोर्ट*



