*बाराबंकी: साधारणपुर में मां भगवती के 12वें जागरण में उमड़ा आस्था का सैलाब, राधा-कृष्ण और रामलीला की झांकियों ने मोहा मन*
*बाराबंकी: साधारणपुर में मां भगवती के 12वें जागरण में उमड़ा आस्था का सैलाब, राधा-कृष्ण और रामलीला की झांकियों ने मोहा मन*
*बाराबंकी: साधारणपुर में मां भगवती के 12वें जागरण में उमड़ा आस्था का सैलाब, राधा-कृष्ण और रामलीला की झांकियों ने मोहा मन*
रामनगर /बाराबंकी
आपको बता दे खबर उत्तर प्रदेश जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदनापुर के मजरे साधारणपुर गांव में मां भगवती का 12वां जागरण बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। जागरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा गांव माता रानी के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।
जागरण के दौरान वृंदावन से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं, स्थानीय कलाकारों ने माता शेरावली की झांकी शिव तनदव माहीशासुर वध जैसे धार्मिक प्रसंगों का शानदार मंचन कर भक्तों को भावविभोर कर दिया।
इन सभी आकर्षक झांकियों और धार्मिक प्रस्तुतियों का मंचन लवली आर्ट ग्रुप द्वारा किया गया। कलाकारों की बेहतरीन अदाकारी और शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति और भजनों में लीन होकर कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।
इस अवसर पर कलाकार आकाश चौरसिया, विकास चौरसिया, मनोज गुप्ता ,रोहित गुप्ता, राकेश रावत, सुरजित शर्मा, राममनोरथ रावत, गया प्रसाद रावत, अमन रावत, ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
मां भगवती के इस 12वें जागरण ने पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया। भव्य झांकियां और धार्मिक मंचन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे।
कार्यक्रम में सममिललित हुऎ समाजवादी पार्टी के नेता आदरनीय श्री अयोध्या प्रसाद रावत जी और आदरनीय श्री विजयकांत मिशरा जी ने कलाकारों की बहुत ज्यादा प्रशनसा की जिससे कलाकारों का उत्साह बढ़ गया
*फिलहाल आइए देखते हैं इंडिया एक्शन न्यूज़ से जिला संम्पादक जगजीवन राम की खास खबर*




