E-Paperhttps://indiaactionnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़दुनियादुर्घटनादेशबाराबंकीयूपीराज्यलोकल न्यूज़

*शाहवपुर नहर पर कार-रोडवेज बस की भीषण भिड़ंत, तीन घायल, अंकित की हालत गंभीर*

*शाहवपुर नहर पर कार-रोडवेज बस की भीषण भिड़ंत, तीन घायल, अंकित की हालत गंभीर*

*शाहवपुर नहर पर कार-रोडवेज बस की भीषण भिड़ंत, तीन घायल, अंकित की हालत गंभीर*

 

आमने-सामने की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, अंकित वैश्य लखनऊ रेफर

 

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह शाहवपुर नहर के पास कार और रोडवेज बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में अंकित वैश्य की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

 

जानकारी के अनुसार, बहराइच निवासी राकेश वैश्य, अंकित वैश्य और सक्ति वैश्य कार से लखनऊ की ओर से बहराइच जा रहे थे। इसी दौरान मसौली थाना क्षेत्र के शाहवपुर नहर के पास सामने से आ रही बाराबंकी रोडवेज की बस से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों लोग घायल हो गए।

 

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, अंकित वैश्य की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उनके मुंह और नाक से काफी खून बहने की बात सामने आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। अन्य घायलों को भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

 

हादसे के समय रोडवेज बस में यात्री सवार थे, लेकिन बस में किसी यात्री के चोटिल होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन व गया।

 

सूचना मिलने पर मसौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। सुबह-सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस भीषण हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।

 

*फिलहाल इंडिया न्यूज़ से संवाददाता हरिगोविंद की खास रिपोर्ट*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!