E-Paperhttps://indiaactionnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमटॉप न्यूज़दुनियादेशबाराबंकीयूपी

*रामनगर कोतवाली क्षेत्र में कुएं में मिला बीए छात्रा का शव प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है मामला* 

रामनगर /बाराबंकी

आपको बता दे खबर उत्तर प्रदेश जनपद बाराबंकी तहसील रामनगर कोतवाली रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत के रामपुर महा सिंह गांव में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के बाहर धान के खेत के बीच बने कुएं में एक युवती का शव तैरता हुआ मिला मृतका की पहचान अटौता गांव निवासी दिनेश की 20 वर्षीय पुत्री पार्वती के रूप में हुई है जो रामनगर डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी वहीं घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं ग्रामीणों में दबी जुबान से इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला बताया जा रहा है हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मौके पर क्षेत्राधिकार रामनगर गरिमा पंत और कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया फांरेसिंक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा पुलिस प्रेम प्रसंग सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है

*फिलहाल इंडिया एक्शन न्यूज़ से जिला संपादक जगजीवन राम की खास खबर*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!