E-Paperhttps://indiaactionnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मबाराबंकीयूपी

दुर्गा जागरण में दिखा आस्था का जन सैलाब

दुर्गा जागरण में दिखा आस्था का जन सैलाब

दुर्गा जागरण में दिखा आस्था का जन सैलाब

 

खबर उत्तर प्रदेश जनपद बाराबंकी थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के अंतर्गत गड़रियन पुरवा में मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से शारदीय नवरात्रि में माता की मूर्ति स्थापित कर सभी ग्राम वासियों के द्वारा पूरी श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना की जाती है और विभिन्न कार्यक्रम गांव के ही बाल कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किए जाते हैं और विभिन्न प्रकार की झांकियां भी प्रस्तुत की जाती हैं माता की आरती और विभिन्न कार्यक्रमों में सभी ग्रामवासी मौजूद रहते हैं। माता रानी के दरबार में कल सातवें दिन मुख्य अतिथि के रूप में सन्तोष कुमार वर्मा प्राचार्य- इरम विद्यालय मीर पुर सुढ़ियामउ व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ ओम कुमार वर्मा जिलाध्यक्ष – समाजवादी शिक्षक सभा बाराबंकी उपस्थित रहे माता रानी के दरबार में जो भी कार्यक्रम दिखाए जाते हैं वो भव्य और शानदार होते हैं। जिसमें हजारों ग्राम वासी निरंतर मौजूद रहते हैं। कल सातवें दिन माता रानी के प्रांगण में विभिन्न कलाकारों के द्वारा राधा कृष्ण और मां काली, मां लक्ष्मी और शिव पार्वती के विभिन्न स्वरूपों में झांकियां प्रस्तुत की गई। इस शुभ अवसर पर समिति अध्यक्ष- प्रमोद कुमार पाल, उपाध्यक्ष- मनोज कुमार पाल, सचिव- रामु पाल, सहसचिव- दीनानाथ पाल, कोषाध्यक्ष- सोनेलाल, संरक्षक- सहजराम पाल, राम मनोरथ पाल, रामनरेश संयोजक – ललित पाल, रामजी पाल,देवकीनंदन, कार्यकारिणी सदस्य- महेंद्र पाल, रंजीत पाल,प्रदीप पाल, दिलीप पाल, शिवानंद, अतुल, लाल बहादुर, मिथुन गौतम, सुरेंद्र, अनिल, विनोद गौतम व पूजा प्रभारी- बंशीलाल पाल, गांव के हीं नौमीलाल गौतम, मंसाराम गौतम, सीताराम, दिनेश गौतम, राम लखन गौतम, रामनरेश, विजय, रंजीत, कमलेश, अवध राम, राम कैलाश, राम उजागर, दीपक, राजेंद्र गौतम, सुशील गौतम, हरिराम जी, अध्यापक- राजेंद्र प्रसाद, राम नारायन,पवन पाल, मुलायम यादव विपिन पाल, सुभाष चंद्र इत्यादि सैकड़ो भक्तगण उपस्थित रहे तथा समय-समय पर तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह वर्धन करते रहे।

फिलहाल इंडिया एक्शन न्यूज़ के संवादाता मोहम्मद कासिम की खास रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!