Welcome to India Action News   Click to listen highlighted text! Welcome to India Action News
E-Paperhttps://indiaactionnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़देशबाराबंकीयूपी

विद्यालय में प्रार्थना के बाद लगभग 25 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबियत हुई बेहोश

विद्यालय में प्रार्थना के बाद लगभग 25 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबियत हुई बेहोश

विद्यालय में प्रार्थना के बाद लगभग 25 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबियत हुई बेहोश

 

बाराबंकी:- सतरिख के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आज प्रार्थना के बाद क्लास में लगभग 25 छात्राओं की अज्ञात कारणों से अचानक तबीयत बिगड़ गई कई छात्राओं के बेहोश होने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है।

कॉलेज में पढ़ाई के दौरान छात्राओं को अचानक सांस लेने में दिक्कत और घबराहट महसूस होने लगी, कुछ देर में बेहोशी आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से बीमार छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही छात्राओं के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए #बाराबंकी जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा छात्राओं की जांच की जा रही है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

आज बारांबकी और पूरे अवध क्षेत्र में भारी उमस और गर्मी है तापमान 33°© है जोकि उमस के कारण 44 डिग्री जैसा लग रहा है स्कूलों में पंखे भी ठीक नहीं है जिसके कारण ऐसा होना संभावित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!