BarabankiE-Paperhttps://indiaactionnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़दुनियादेशबाराबंकीयूपीलोकल न्यूज़

*मसौली के सत विशावा में मेड़ का विवाद बना खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला*

*मसौली के सत विशावा में मेड़ का विवाद बना खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला*

*मसौली के सत विशावा में मेड़ का विवाद बना खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला*

*चचेरे भाइयों के बीच खेत की मेड़ को लेकर भिड़ंत, दोनों पक्षों के छह लोग घायल; एक पक्ष की तीन महिलाओं के सिर फटने का आरोप, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर*

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबांकी के थाना मसौली क्षेत्र से जहा पर खेत की मेड़ को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि चचेरे भाइयों के बीच हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान धारदार हथियारों से भी हमला किए जाने का आरोप है। मारपीट में दोनों पक्षों के कुल छह लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। इनमें एक पक्ष की तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। तीनों के सिर पर चोटें आईं और उनके सिर फट गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।

 

मामला बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र के शतविशावा गांव का बताया जा रहा है। यहां खेत की मेड़ बनाने को लेकर चचेरे भाइयों के बीच विवाद हुआ था। पीड़ित नरेंद्र कुमार ने मसौली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

 

नरेंद्र कुमार के मुताबिक, विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के अनिल, बब्लू और अरविंद पुत्रगण संतराम, संतराम पुत्र सुंदरलाल तथा शिवम यादव पुत्र राजेंद्र कुमार पर गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि मारपीट में उनके परिवार की महिलाओं को गंभीर चोटें आईं।

*एक ही परिवार की तीन महिलाएं घायल*

पीड़ित की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी माता रामराजी पत्नी राम मनोहर, बहन शशि पुत्री राम मनोहर और पत्नी रजनी पत्नी नरेंद्र कुमार मारपीट में घायल हुई हैं। आरोप है कि तीनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनके सिर फट गए। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आने की बात कही जा रही है। इस तरह दोनों पक्षों से कुल छह लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

*मेड़ की लड़ाई पहुंची थाने तक, कार्रवाई की मांग*

खेत की एक मेड़ को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। नरेंद्र कुमार ने तहरीर देकर विपक्षी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, घटना में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। दूसरे पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों और पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

*फिलहाल इंडिया एक्शन न्यूज़ से संवाददाता हरिगोविंद की खास रिपोर्ट*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!